अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर की ट्रेन से गिरकर मौत, पुलिस 3 दिन में नहीं कर पाई शिनाख्त
रायपुर. जांजगीर चांपा के बाराद्वार रेलवे ट्रैक में शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश मिली लेकिन तीन दिनों में पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई। आखिरकार आज पुलिस को उसके अफ्रीकन खिलाड़ी होने की बात पता चली तब एंबेसी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। फुटबाल खिलाड़ी की लाश ट्रैक के किनारे पाई गई थी। तीन दिनों तक रेलवे की लापरवाही के चलते इस खिलाड़ी के विषय में कोई पतासाजी का प्रयास नहीं किया गया। पुलि की मानें तो उन्हें सूचना कल ही मिली। शव के पास मिले वीजा से इस खिलाड़ी की पहचान हुई। खिलाड़ी का नाम डायमंड अबाउबाकुर बताया जा रहा है। फिलहाल विदेशी खिलाड़ी के शव को डीप फ्रीजर में रखवाया गया है।



