#Social

आठ बिस्वा भूमि से अफीम की खेती तबाह


Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू की लगघाटी के कई क्षेत्रों एक बार फिर से अवैध अफीम की खेती लहलहाने लगी है। इस क्षेत्र में अब पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ बिस्वा भूमि से अफीम के पौधों को नियमानुसार नष्ट किया है। पुलिस ने फिलहाल तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने माशना में तीन बिस्वा भूमि से 800 अफीम के पौधों की खेती बरामद करने के बाद

नष्ट की।

वहीं, मशेगड़ा में पुलिस ने तीन बिस्वा भूमि से 1100 और दो बिस्वा भूमि से 1200 अफीम के पौधे नष्ट किा हैं। पुलिस ने कुल्लू थाना में फिलहाल तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पता लगाया जाएगा कि यह खेत किसके हैं, किसने अफीम की अवैध खेती की गई है। एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि जिला में अफीम उखाड़ो अभियान जारी है। संपूर्ण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के उपरांत रासायनिक जांच के लिए पौधों के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button