आश्रम में आदिवासी बालक की मृत्यु, अधीक्षक ससपेंड
दंतेवाड़ा के दोरनापाल में संचालित आश्रम शाला में एक छात्र का कल शव पाया गया। इस मामले में अधीक्षक पर निलंबन की गाज गिरी है। शिक्षण संस्था में बच्चे की मौत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने इस पूरे मामले में आश्रम प्रबंधन को दोषी मानते हुए लापरवाही बारतने वाले अधीक्षक कवासी जोगा को निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें कि नागारम बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र कुराम हड़मा की मौत हो गई थी। आश्रम में मंगलवार की सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया।
नागारम बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र कुराम हड़मा की मौत हो गई थी। आश्रम में मंगलवार की सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया।