‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ बैग लेकर पहुंची बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी भी ‘फिलिस्तीन’ वाले बैग के साथ पहुंची थीं संसद, देखें Video

नई दिल्ली। Bansuri Swaraj reached Parliament with a bag containing ‘National Herald loot: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पहल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज संसद भवन पहुंचीं। इस दौरान बीजेपी सांसद के कंधे पर एक बैग था, जिस पर सबकी नजर टिक गई। बांसुरी स्वराज के बैग पर लिखा था- नेशनल हेराल्ड की लूट। दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।



Bansuri Swaraj reached Parliament with a bag containing ‘National Herald loot: यह गंभीर मामला है- बांसुरी स्वराज



बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करता है। सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह है।


Bansuri Swaraj reached Parliament with a bag containing ‘National Herald loot:
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को 50 लाख रुपए में यंग इंडिया ने हड़प ली। यंग इंडिया वह कंपनी है जिसकी 76 फीसदी ऑनरशिप गांधी परिवार से है। उन्होंने कहा कि इसे कहते है चोरी और ऊपर से सीना जोरी।

 प्रियंका भी ‘फिलिस्तीन’ वाले बैग के साथ पहुंची थीं संसद




पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी एक बैग के साथ संसद पहुंची थीं। प्रियंका के इस बैग की भी काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, प्रियंका के बैग पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। बीजेपी ने प्रियंका पर सांप्रदायिक रुख अपनाने और बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button