#Social
पंजरोड़ में रसोईघर और गारन में कार पर गिरा पेड़

Raja’s pond. राजा का तालाब। जिला भर में बुधवार रात आए भारी तूफान ने जगह जगह तबाही मचाकर लोगों को दहशत में डाल दिया। उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आते क्षेत्र गारन में भारी तूफान की वजह से एक कार पर सफेदे का पेड़ गिर गया, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार नीतीश कौंडल निवासी टुंड अपनी पत्नी और आठ माह के बेटे के साथ गारन में एक दोस्त के घर शादी में शिरकत करने आए थे। नीतीश कौंडल गाड़ी को खड़ा करके शादी वाले घर में चले गए। इस दौरान पांच मिनट बाद ही तूफान की वजह से सफेदे का पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय गाड़ी में कोई
नहीं था।
अन्यथा कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था, वहीं एक अन्य घटना में नीलम पत्नी पुरुषोत्तम लाल निवासी पंजरोड़ के मकान के आंगन में बड़ा पेड़ जड़ से उखडक़र गिर गया। पेड़ की चपेट में आने आने से रसोई घर की दीवार गिर गई, जबकि मकान के कुछ स्लेट भी टूटकर बिखर गए। गनीमत यह रही कि नीलम देवी का लडक़ा जो कि रसोई घर के कमरे में ही सोता था। उस समय घर में नहीं था, अन्यथा कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इस बीच कई जगह पेड़ गिरने की सूचना भी मिली हैं, जिससे कई लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा है।




