#Social

पहलगाम हमले पर शिमला में प्रदर्शन


Shimla. शिमला। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा जिला शिमला भडक़ गया है। जिला शिमला में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किए गए। लोगों की केंद्र से एक ही मांग है कि पहलगाम हमले में जवाबी कार्रवाई की जाए। हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से जवाबी कार्यवाही की मांग की है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि कहा जा रहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन हर हमले के पीछे इस्लाम को मानने वाला ही क्यों होता है? उन्होंने मांग की है कि अगर हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को टैंक से पाकिस्तान की यात्रा करके मुंह तोड़ जवाब देना

चाहिए।

ऊपरी शिमला की बात करे तो रोहड़ू, रामपुर और ठियोग में भी इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किए हैं। इसको लेकर शिमला में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उपायुक्त कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि यह हमला धर्म के आधार पर किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इसका करारा जवाब दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button