#Social
पुलिस ने तबाह की अफीम की खेती

Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने अफीम के पौधों को सैंपल के लिए लाया है। वहीं, आगामी जांच जारी है। जानकारी के अनुसार बंजार थाना की पुलिस टीम मशियार क्षेत्र में गश्त पर गई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव मझली में बिजली के ट्रांसफार्मर के पीछे सेब के पौधों के बीच 1 बीघा खेत में अफीम की खेती पाई। पुलिस ने जब 1 बीघा खेत की नापनपाई की गई तो अफीम के पौधे 4 से 34 इंच के पाए गए। यहं पर जब पौधों की गिनती की गई तो 17213 अवैध अफीम के पौधे बरामद की गई। पुलिस से मामला दर्ज कर खेत मालिक का पता लगा रही है। वहीं, दूसरे बंजार में बंजार पुलिस ने ही गांव मझली में पगडंड वाले रास्ते की दाएं तरफ एक बीघा खेत में अफीम की
अवैध खेती पाई।
यहां पर जब पुलिस ने कार्रवाई की गई तो अफीम के पौधों की लंबाई 8 इंच से 36 इंच तक पाई गई। यहां पर 11159 अवैध अफीम के पौधे पाए गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, तीसरा मामला भी बंजार पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। तीसरे मामले में भी पुलिस ने मझली गांव से ऊपर 200 मीटर ऊपर करीब 10 बिस्वा के खेत में अफीम की अवैध खेती पाई गई है। यहां पर पुलिस ने 15000 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस मामले दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामलों की पुष्टि एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि बंजार पुलिस थाना की टीम ने मशियार क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए 43372 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया है। इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। मामलों की जांच जारी है।




