फिर लौटा लाॅकडाउन, महाराष्ट्र में कोरोना हुआ बेकाबू, छग में मंत्री ने लाॅकडाउन को लेकर ये कहा..

Again the lockdown returned, Corona in Maharashtra became uncontrollable, in Chhattisgarh, the minister said this about the lockdown ..

देशभर में कोरोना ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती शुरू कर दी गई है। देश में एक बार फिर से कोरोना पैर पसार रहा है।

महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य के बड़े शहर नागपुर में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए इस शहर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह लॉकडाउन शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया है। इसके अलावा कई शहरों में अब सख्ती बढ़ा दी गई है। राज्य में सरकार ने कई पाबंदियां लगा दी हैं।

सरकार के सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाके में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। इससे पहले पिछले महीने से ही सात मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। पहले शहर के बाजारों को शनिवार और रविवार को खोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन अब पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में किसी भी तरह के कार्यक्रम में जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र के पुणे समेत कई जिलों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button