राजधानी में लड़कियों की गुंडागर्दी, शराब पीने पैसे नहीं दिए तो पेट्रोलपंप कर्मचारियों को मारा चाकू

Hooliganism of girls in the capital, if they did not give money to drink alcohol, then the petrol pump employees were stabbed

बुधवार की रात राजधानी के एक पेट्रोल पंप में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस बीच लड़कियों और युवको के द्वारा सिविल लाईन स्थित जय जवान पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियों में साफ देखा जा सकता हैं कि, लड़कियां पेट्रोल पंप में काम कर रहे कर्मचारी से विवाद कर रही है। उसके कुछ देर बाद ही दो युवक वहां आये और कर्मचारी पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों युवती और आरोपी लड़कों की तलाश कर रही थी। इस दौरान युगल टांडी और दो युवतियों को राजधानी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी के द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, युवक उससे दारू पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इस दौरान सभी शराब के नशे में थे। पैसे नहीं देनें पर युवकों ने उसे चाकू मार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button