#Social
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर मंत्रालय में किया फाइलों का निष्पादन

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और वित्त विभाग के प्रभारी ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में अपने कक्ष में बैठकर विभिन्न विभागीय फाइलों का परीक्षण और निष्पादन किया। वित्तमंत्री के इस कार्यालयीन दौरे को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विकास संबंधी निर्णयों को समय पर क्रियान्वित करने की दिशा में एक सक्रिय कदम माना जा रहा है।




