#Social

विष्णु के सुशासन का असर: श्रमिक के बच्चे को अब मिल सकेगा स्कॉलरशिप


Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 54 बोरियाखुर्द निवासी श्री रूपराम साहू की पुत्री तेजस्वी साहू जो कि संजय नगर स्थित शासकीय स्कूल में अध्ययनरत है। श्री साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। कर्मकार मंडल से ऐसे लोगों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृति दी जाती हैै। इसके आवेदन के लिए छात्र एवं छात्राओं को जहां वे अध्ययनरत हैं, वहां के प्राचार्य से आवेदन में हस्ताक्षर करवाना पड़ता है, लेकिन संजय नगर शासकीय स्कूल के प्राचार्य द्वारा ऐसा नहीं जा रहा था। जिसके बाद श्री साहू ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने स्कूल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने आवेदन फार्म पर हस्ताक्षर कर दिया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्री रूपराम साहू ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button