सांसदों को अब नहीं मिलेगा सस्ता भोजन, सरकार ने की सब्सिडी खत्म

संसद भवन की कैंटीन में अब सांसदों को सस्ता भोजन  नहीं मिलेगा. कैंटीन में खाने के दाम उसकी लागत के हिसाब से तय होंगे, क्योंकि संसद भवन  की कैंटीन को दी जाने वाली सब्सिडी  खत्म करने का फैसला लिया गया है. अगर संसद की कैंटिन से सब्सिडी हटा दिया गया तो सालाना 17 करोड़ रूपये की बचत होगी। दरअसल पिछली लोकसभा में कैंटिन में खाने का दाम बढ़ाया गया था और सब्सिडी का बिल कम कर दिया गया था। लेकिन अब इसे पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी है।

मीडिया मेें जारी खबरों के मुताबिक लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई है। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा। सांसद अब खाने की लागत के हिसाब से ही भुगतान करेंगे। स्पीकर ओम बिरला के सुझाव के बाद इस पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि संसद की कैंटीन में खाने की कीमतें समय-समय पर मीडिया में चर्चा का विषय रही है। हाल में जवाहार लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉस्टल और कैंटीन में फीस बढ़ोतरी के बाद स्टूडेंट्स ने संसद की कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी की आलोचना की थी जिसके बाद इस सब्सिडी को खत्म किए जाने की चर्चा थी। संसद की कैंटीन के खाने की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button