सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में उप्स मूवमेंट….
Sapna Choudhary's dance video went viral, oops movement in the video….
हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो अपने यूनिक डांस स्टाइल के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सपना के डांस को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। शादी हो या कोई कोई इवेंट उनके गानों की धूम मची रहती है। फैंस के बीच उनके डांस की दिवानगी का ये आलम है कि उनके पुराने विडियो भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल होते रहते रहते हैं, जिसमें उनके डांस की खूब तारीफ की जाती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना का एक पुराना डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं हालांकि इस विडियो के चर्चा में आने की वजह सपना का डांस नहीं कुछ और ही हैं। दरअसल इस विडियो में सपना स्टेज पर डांस करने के दौरान Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं जिसकी वजह से विडियो काफी सुर्खियों में हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं। उनके बोल्ड और कमाल के मूव्स देखकर ऑडियंस काफी एक्साइटिड नजर आ रही है। कुछ देर तक तो सपना अपने डांस से स्टेज पर खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन इसके बाद जैसे ही वह एक और बोल्ड मूव करने जा रही होती हैं उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती हैं। हालांकि, सपना बैलेंस बिगड़ने के बाद भी तुरंत उठती हैं और वापस उसी फुर्ती से अपने डांस को जारी रखती हैं। ये देखकर फैंस भी हैरान रह जाते है। उसके बाद सभी सपना के लिए तालियां बजाने लगते हैं और उनका हौसला-अफ्जाई करते हैं।
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने डांस से हरियाणवी गानों को देशभर में पहचान दिलाई है। उनके तेरी आंख्यां का यो काजल, गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी जैसे गाने सुपरहिट हैं। आज भी लोगों की जुबान पर ये गाने रहते हैं।
उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना चौधरी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग साल 2020 में 24 जनवरी को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनकी शादी की भनक किसी को कानों कान नहीं पड़ी थी। हलचल तब हुई जब लोगों को सपना के बेटे के बारे में पता चला। कुछ दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। इन दिनों सपना चौधरी अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।



