100 दिनों बाद खुलेंगे मंदिरों के पट भक्तों के लिए, पालन करने होंगे ये शर्तें

After 100 days, the doors of the temples will open for the devotees, these conditions will have to be followed

रायपुर 25 जून 2021। करीब 100 दिनों के बाद अब राजधानी में मंदिरों के दरवाजे खुलेंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंदिरों व धार्मिक स्थलों को अनलॉक करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए जिला प्रशासन ने बेहद कड़े नियम जारी किये हैं। मंदिर परिसर में कोरोना से बचाव के प्रर्याप्त इंतजाम करने होंगे। मंदिरों में सिर्फ बिना कोरोना लक्षण वाले मरीज ही प्रवेश कर सकेंगे। एक साथ मंदिरों में सिर्फ 5 लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।

मंदिर में प्रवेश के बावजूद भक्त मूर्तियों व धार्मिक ग्रंथों को छू नहीं सकेंगे, कोरोना के मद्देनजर उसे प्रतिबंधित किया गया है। धार्मिक स्थलों पर सभायें या मंडली कार्यक्रम नहीं होंगे। मंदिरों में सार्वजनिक चटाई या दरी नहीं होगी, भक्तों को खुद अपनी चटाई बैठने के लिए लानी होगी। धार्मिक स्थलों में प्रसाद वितरण या पवित्र जल के छिड़काव की इजाजत नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button