4 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, शाम होते ही मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट भी आएगी। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।

मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौंसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, के लिए भी अलर्ट जारी किया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button