#Social

BBN को हरा-भरा बनाएगा वन विभाग


BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को प्रदूषण मुक्त रखने और पर्यावरण सरंक्षण के मद्देनजर वन विभाग इस बार मानसून सीजन में 50,000 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपेगा, जिसमें पुराना पौधारोपित क्षेत्र भी शामिल रहेगा। वन मंडल नालागढ़ के तहत जहां 115 हैक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने प्रस्तावित है, वहीं इस पौधारोपण अभियान में पुराने पौधरोपित क्षेत्र पर 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के दौरान पुराने पौधों का रखरखाव भी किया जाएगा। वन विभाग खैर, शीशम, कचनार, बेहड़ा, बांस, नीम, अर्जुन, आंवला, कीकर, जामुन, दाडू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर क्षेत्र की हरियाली को सुचारू बनाएगा। वन विभाग का मानना है कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के वातावरण को अधिकाधिक हरियाली दायक बनाया जाए।जानकारी के अनुसार वन विभाग नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को हराभरा करने और पर्यावरण संरक्षण करने हेतू इस वर्ष अपने चार वन परिक्षेत्रों नालागढ़, रामशहर, कोहू, बद्दी के तहत करीब 50 हजार पौधे रोपेगा और पौधारोपण से नालागढ़ वन मंडल का वनीकरण बढ़ेगा, जो औद्योगिक क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन व संरक्षण में सहायक होगा और

क्षेत्र भी हरा भरा रहेगा।

नालागढ़ वन मंडल पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बड़े पेड़ों को अधिक लगाने के लिए प्रयासरत रहेगा। वन विभाग स्वयंसेवी संगठनों और विद्यार्थियों, किसानों, उद्योगपतियों को भी इस अभियान में अपने साथ जोड़ेगा। वन विभाग प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में अपने लक्ष्य के मुताबिक पौधारोपण अभियान छेड़ता है, जिससे क्षेत्र हरा भरा रहे और अधिक से अधिक वन क्षेत्र बढ़ सके। एसीएफ नालागढ़ मुकेश शर्मा ने कहा कि वनमंडल नालागढ़ के तहत 115 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के नए पौधे रोपने प्रस्तावित है, जबकि पुराने पौधरोपित क्षेत्रो में भी 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं, ताकि क्षेत्र हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बन सके। वन हमारे लिए अतुल्य संपदा है। मानव जीवन के लिए पौधों का अत्याधिक महत्त्व है। पौधा रोपण से न केवल हमारी धरती हरी-भरी होती है, बल्कि जैव विविधता भी संरक्षित रहती है। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को एक स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण मिल सके। इस तरह के अभियानों से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि समुदाय में एकता और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।। यदि प्रकृति को बचाना है तो सभी लोगों को पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पौधे लगाना मुश्किल नहीं है अपितु पौधे का सरंक्षण करना सबसे महत्वपूर्ण चुनौती होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button