BIG BREAKING: PM मोदी ने पुतिन को गले लगाकर किया स्वागत

New Delhi. नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरूवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की यह उपस्थिति इस दौरे के महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। भारत और रूस के बीच 23वीं वार्षिक शिखर वार्ता के लिए पुतिन का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा वैश्विक परिदृश्य में नए सामरिक और आर्थिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
Source link


