#Social
BREAKING: युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

Shivpuri.�
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी निवासी एक मकान मजदूर रविवार को घर से मजदूरी का हिसाब कराने की बात कहकर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज युवक का शव देहात थाना क्षेत्र के ही ग्राह सुजवाहा के पास जंगली इलाके में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जवाहर कालोनी निवासी राहुल पुत्र मोतीलाल चौधरी उम्र 25 साल अपने परिवार के साथ पड़ोस में ही रहने वाले विट्टू परिहार का मकान बना रहा था। रविवार की शाम विट्टू परिहार ने उसे मजदूरी का हिसाब करने के लिए अपने घर बुलाया था। वह शाम करीब पांच बजे हिसाब करने गया। उसके बाद लौट कर वापस घर नहीं पहुंचा।

मृतक के भाई विकास चौधरी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे राहुल ने घर पर फोन किया कि वह रात को 11 बजे तक घर आएगा। काम से बाहर गया है। परिजन रात को सो गए, इसलिए उन्हें यह पता नहीं चला कि राहुल घर लौटा है या नहीं। सुबह राहुल घर पर नहीं मिला, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। विट्टू ने राहुल के परिजनों को बताया कि वह उसके यहां से हिसाब करवा कर लौट गया। राहुल के एक दोस्त जीतू ने बताया कि वह शाम को उसके सामने एक कार में बैठ कर गया था। राहुल का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे। देहात थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव सुजवाहा गांव के मोड़ पर से बरामद किया। मृतक के शरीर पर चोट सहित धारदार हथियारों के निशान थे। उस पर पेट्रोल डालकर आग भी लगाई थी, जिससे उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने देर शाम गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे राहुल के परिजनों को पीएम हाउस में सुरक्षित रखे गए शव की शिनाख्त करवाई। शव राहुल चौधरी का ही निकला। पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
राहुल के भाई विकास ने कहा कि उनके पड़ोस में वंदना प्रजापति नाम की एक महिला रहती थी। राहुल की उससे मित्रता हो गई थी। कुछ माह पहले वंदना के पति गोलू प्रजापति को राहुल व वंदना के संबंधों के बारे में पता चला था, तब काफी लड़ाई हुई थी। विकास ने बताया कि गोलू ने राहुल को देख लेने की धमकी दी थी। वंदना गोलू का घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्हें गोलू पर संदेह है कि वह उसकी हत्या कर सकता है। द विकास ने कहा कि राहुल के न मिलने पर उन्होंने वंदना से भी उसके बारे में पता किया था। वंदना ने बताया कि उसे रविवार की देर शाम राहुल ने फोन पर मैसेज किया था कि वह विट्टू परिहार के साथ है। उसकी ससुराल जा रहा है। आज सुबह एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक की हत्या कर शव काे सुजवाहा के पास फेंका गया है। मृतक के परिजनों ने जानकारी दी हैं। उसके आधार पर हमने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएंगे। रत्नेश यादव, टीआई, देहात