#Social
CG: 73 साल के बुजुर्ग ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mungeli. मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में 73 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पथरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने 29 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि खपरी गांव का रहने वाला सालिकराम जोशी उसे शादी का झांसा देकर साल 2024 से शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के 7 माह का गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फूलवारी कलां गांव से आरोपी सालिकराम जोशी (73 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 30 मई 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।




