कानपुर हत्याकांड : विकास दुबे का Right Hand एनकाउंटर में ढेर –
कानपुर । शहर में आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे और उसके गुर्गों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने बुधवार सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है। हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया।
कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था। इस हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया।

उधर, विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है। विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में होने की खबर आई, लेकिन पुलिस को वहां भी निराशा हाथ लगी।
फरीदाबाद के एक होटल के बाहर देखा गया विकास दुबे और उनके साथियों को –
गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में जुटी उत्तर प्रदेश की कई पुलिस टीमों को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि विकास और उसके दो साथियों को फरीदाबाद के एक होटल के बाहर देखा गया था, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही अपराधी फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।


