#Social

Noida : मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार


Noida नोएडा: नोएडा के फेज-3 थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लूटपाट करते थे। उनके पास से चोरी के 20 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार चाकू और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को मामूरा एम-ब्लॉक सर्विस रोड के पास जांच के दौरान की गई।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने उनके पास से कई कंपनियों के 20 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 चाकू और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आकाश कासगंज क्षेत्र का मूल निवासी है। वह सेक्टर-66 के मामूरा का रहने वाला है। प्रशांत उर्फ ​​जोबलिन शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह सेक्टर-53 स्थित गिझोर गांव का रहने वाला है। वहीं वंश बिजनौर जिले की तहसील नगीना का मूल निवासी है। वह फिलहाल सेक्टर-5 स्थित हरौला में रहता है।
इसके अलावा अजय उर्फ ​​सिनचौन सेक्टर-67 की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नोएडा और आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चोरी करते थे। फिर उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। चारों आरोपियों पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, अवैध हथियार रखना, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराएं शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि आकाश पर 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, अन्य तीन आरोपियों पर पहले से 5 से 8 मामले लंबित हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। बार-बार जेल जाने के बाद गिरोह के सदस्य फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button