#Social
Raipur रेलवे स्टेशन में चोरों को दी तालिबानी सजा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला प्लेटफॉर्म नंबर एक का है। मारपीट के दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि कहां से हो आप लोग, तो युवक को घसीटने वाला शख्स कह रहा है कि ये चोर है भैया, दुकान से चोरी करता है, प्लेटफॉर्म नंबर पांच से। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री और RPF जवान मौजूद थे लेकिन युवक को घसीटने वाले शख्स को किसी ने नहीं रोका।




