गरियाबंद:- 08 नग हीरा कीमती 04 लाख रूपये के साथ उमरकोट उड़ीसा के तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर स्पेशल टीम एवं थाना प्रभारी शोभा को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये।
थाने एवं स्पेशल टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति जो एक लाल काला रंग का मोटर सायकल एचएफ डिलक्स वाहन क्रमांक ओडी 24 एन 6802 में अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रखा कर ग्राहक के तलाश कर रहा था। पुलिस स्टाफ, गवाह तथा स्पेशल टीम के साथ मौका पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया।
जिसके कब्जे से समक्ष गवाहन के कब्जे से 08 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 04 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किमती 50 हजार जुमला किमती 04 लाख 50 हजार रूपयें को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2)बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में स्पेशल टीम एवं थाना शोभा स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी-
आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा
जप्त सामग्री –
08 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 400000 रूपये एवं एक मोटर किमती 50000/- जुमला किमती 04 लाख 50 हजार/- रूपये।
Source link



