पटाखों की चिंगारी बनी आफत! कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। शहर में स्थित आकश ट्रेडर्स (Akash Traders) नाम की कपड़े की दुकान अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने की वजह पटाखों को माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी दुकान तक पहुंची, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दुकान के भीतर तेजी से फैलने लगीं और वहां रखा सामान जलने लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं।

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखे होने के कारण आग से काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, दुकान में जले सामान और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। गोंदिया में रात के समय कपड़े की दुकान में लगी इस आग ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पटाखों से निकली चिंगारी को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। वास्तविक कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button