छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर धान खरीदी

तिल्दा नेवरा। CG NEWS : अन्नदाता किसानों के परिश्रम, समर्पण और खुशहाली के प्रतीक धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ होने के अवसर पर कठिया नं. 1 धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं सभापति जिला पंचायत रायपुर श्रीमती स्वाति वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान धान खरीदी हेतु टोकन प्राप्त करने वाले किसान भाइयों को गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें धान खरीदी महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत रायपुर श्रीमती स्वाति वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्नदाता किसान हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों के अथक परिश्रम और समर्पण से ही हमारा प्रदेश समृद्ध एवं खुशहाल बनता है।

– Advertisement –

Ad image

हमारी सरकार किसानों के हितों, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर संकल्पित है। धान खरीदी का यह महापर्व किसानों की मेहनत का सम्मान करने और उनके जीवन में खुशहाली लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

कार्यक्रम में सभापति जनपद पंचायत लेखु सेन, सरपंच दौलत पाल , प्रदेश सह-संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ सोहन धीवर, सोसाइटी अध्यक्ष ललित वर्मा, भागवत निषाद, मनीराम वर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
अंत में सभी किसान भाइयों की अच्छी फसल, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button