दोस्त के साथ रॉक गार्डन गई थी युवती

रायगढ़। CG CRIME NEWS : खरसिया थाना क्षेत्र के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों राहुल पटेल (21) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को युवती अपने मित्र के साथ रॉक गार्डन पहुंची थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें डराकर 11,200 रुपए लूट लिए और युवती के मित्र पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर खरसिया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल डंडा, वीडियो बनाने वाला आईफोन और लूट की रकम बरामद की गई है। मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button