छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, तीन शहरों

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर समेत भिलाई और धमतरी में एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब 6 बजे ईडी की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और किन कारोबारियों या प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल किसी बड़ी बरामदगी, नकदी या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

30 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर 2026 को भी छत्तीसगढ़ में ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) और कोयले से जुड़े मामलों में भी जांच की गई थी।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में जारी इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button