बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे बुरा साल साबित होगा 2020, डिजिटल बनेगा किंग?

बॉलीवुड। दो फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो साल 2020 में अभी तब कोई भी फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की कमाई नहीं कर पाई है और जिस तरह से कोरोना के केस देश में बढ़ते जा रहे हैं उसे देखते हुए लगता नहीं है कि आने वाले कुछ महीनों तक कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाएगी

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के हिसाब से साल 2020 कुछ खास नहीं रहा है. एक तरफ कोविड 19 की वजह से सिनेमाघर मार्च के आखिरी दिनों से बंद हैं तो वहीं देश में कोरोना के हालात को देखते हुए ये कहना काफी मुश्किल हैं कि थिएटर्स अब कब खुलेंगे और दर्शक फिल्में देखने कब जा पाएंगे?

सिनेमाघरों में आखिरी रिलीज फिल्में ‘कामयाब’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ थीं . लेकिन इन दोनों का हाल भी कोरोना ने खराब कर दिया और महामारी की चपेट आई इन दोनों फिल्मों को दर्शक नहीं मिल पाए जिसके चलते इनके बिजनेस पर काफी बुरा असर पड़ा.

इस साल जनवरी में रिलीज हुई तानाजी अभी तक इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है. फिल्म तानाजी की कुल कमाई 367.65 करोड़ रही थी. इसके अलावा 6 मार्च को रिलीज हुई फिल्म बागी 3 ने भी 100 करोड़ से ऊपर की कमाई है. बागी 3 की कुल कमाई 137.05 करोड़ रही.

इन दो फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो साल 2020 में अभी तब कोई भी फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की कमाई नहीं कर पाई है और जिस तरह से कोरोना के केस देश में बढ़ते जा रहे हैं उसे देखते हुए लगता नहीं है कि आने वाले कुछ महीनों तक कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाएगी.

ऐसे में जो फिल्में बनकर तैयार हैं उन्हे लेकर भी प्रोड्यूसर्स चिंतित हैं और अब वो बॉक्स ऑफिस की जगह उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं. यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरा साबित हो रहा है. लेकिन सुकून की बात ये है कि बड़े पर्दे पर ना सही लेकिन दर्शक अपने फेवरेट स्टार्स को कम से कम डिजिटल प्लेफॉर्म पर तो देखने कब जा पाएंगे?

इंतजार ही एक मात्र विकल्प

मगर सिनेमाघरों का क्या जिन्हें हर दिन अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है? अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में देश में कोरोना के हालात कैसे रहते हैं तभी आगे की कुछ तस्वीर साफ हो पाएगी. फिलहाल तो इंतजार ही एक मात्र विकल्प है।

Related Articles

Back to top button