#Social
Crime: शौच के लिए निकली भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

बस्ती Basti: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चाचा ने शौच के लिए बाहर गई अपनी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया और चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की बार-बार रिश्ते की गुहार लगाती रही लेकिन चाचा ने उसकी एक न सुनी और उसका मुंह बंद कर उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म
जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद जाते समय चाचा ने भतीजी को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने रोते हुए अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई।




