#Social

HP: कुल्लू में हरा मटर हुआ महंगा


Bhuntar. भुंतर। जिला कुल्लू में हरा मटर केवल हाई-प्रोफाइल लोगों की रसोई की सब्जी बनकर रह गई है। पिछले तीन माह से इसके दाम 120 से 140 रूपए प्रति किलो से कम नहीं हो रहे हैं और साल की सबसे मंहगी सब्जी लगातार पांच साल में बनी है। लिहाजा, आम लोगों की रसोई में महीनों से मटर की सब्जी पक ही नहीं रही है। अक्तूबर माह के अंत के साथ ही लोकल सब्जियों की कम होती आवक के चलते लोगों की रसोई की महक फीकी हो रही है। गृहणियां करीब तीन माह से सब्जियों के दामों में कमी की आस कर रहे हैं लेकिन मार्केट में आ रही सब्जियां उपभोक्ताओं को चिढ़ाने से बाज नहीं आ रही है। साल की सबसे मंहगी सब्जी मटर के दाम बाजार में 120 रूपए प्रति किलो तक चल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में दाम 150 रूपए तक पहुंच गए थे। इसके अलावा टमाटर भी 70 से 80 रूपए से कम मार्केट में ढूंढे नहीं मिल रहा है।
अमूमन 10 से 20 रूपए प्रति किलो बिकने वाला आलू 40 रूपए के पार पहुंच मुंह चिढ़ाने लगा है तो प्याज के दाम 60 रूपए प्रति किलो हो गए हैं। वहीं जिला में सब्जियों के दाम सुनकर उपभोक्ताओं के सिर चकरा रहे हैं तो अब त्योहारी व व्याह शादी के सीजन में इसने उन लोगों का बजट भी बिगाड़ा है जो समारोहों की धाम खिलाने का शैड्यूल कर रह रहे हैं। मार्केट सूत्रों के अनुसार लोकल सब्जियों का उत्पादन अब नाममात्र ही हो रहा है ऐसे में दाम में इजाफा हो रहा है। जानकारी के अनुसार भुंतर में लगवैली और अन्य उंचे ईलाकों के किसानों का मटर पहुंच रहा है जो कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है बाहरी राज्यों की सप्लाई आरंभ होने वाली है। भुंतर सहित जिला भर की मंडियों में टमाटर 60 से 80 रूपए, फूलगोभी 40 से 50 रूपए, मटर 120 से 140 रूपए, आलू 40 रूपए, प्याज 60 रूपए प्रति किलो, शिमला मिर्च 70 रूपए, भिंडी 40-50 रूपए, बीन 50-60 प्रति किलो तक मिल रहे हैं। मार्केट एक्सपट्र्स के अनुसार पहले से ही कम मात्रा में आ रही सब्जियां सर्दियों के कारण और कम आ रही है। जिला कुल्लू की कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुशील गुलेरिया के अनुसार ऑफ सीजन होने के कारण अब सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं,उत्पादन प्रभावित हुआ है। बहरहाल, मार्केट में सब्जियों के दाम में लगी आग से गृहणियों की रसोई की महक फीकी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button