CG NEWS: कलयुग के कल्कि का नया कारनामा,मुक्तिधाम में रखी तलवार और उसके नीचे रखी चिट्ठी,उसी मुक्तिधाम में हुआ था मृतक रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार

CG NEWS : कोरबा। उरगा थानांतर्गत नवापारा गांव में कलयुग के कल्कि के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। अज्ञात शख्स द्वारा रोजाना कुछ न कुछ ऐसा किया जा रहा है,जिससे गांव के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दीवार पर पांच लोगों की हत्या करने का धमकी भरा संदेश लिखने के बाद अब जिस राम सिंह कंवर की हत्या की गई थी और उसके शव का जिस मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया उसके पिल्लर पर एक तलवार और उसके नीचे चिट्ठी रखी गई है। ग्रामीणों को जैसे ही इस बात की भनक लगी वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई।
कोरबा के नवापारा गांव में कलयुग के कल्कि का रहस्य सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। राम सिंह कंवर को मौत की नींद सुलाने के बाद जिस तरह से उसके द्वारा दीवारों पर धमकी भरा संदेश लिखा गया था उससे पुलिस पार पा ही नहीं सकी थी,कि अब जिस मुक्तिधाम में राम सिंह कंवर का अंतिम संस्कार किया गया था,वहां के पिलर पर अज्ञात शख्स द्वारा एक ढाई फिट का तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी छोड़ दिया गया है। चिट्ठी में क्या लिखा है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। मामला पुलिस के पास है इस कारण किसी ने न तो तलवार को हाथ लगाया है और ना ही चिट्ठी को। गांव के सरपंच पति ने बताया कि जिस किसी के द्वारा भी ऐसा किया जा रहा है उसका जल्द पकड़ा जाना बेहद जरुरी है नहीं तो लोग चैन की नींद नहीं सो पाएंगे।
कलयुग का कल्कि जिस तरह से एक के बाद एक पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहा है उससे पुलिस भी पार नहीं पा रही है। यह सब करने वाला व्यक्ति आखिर है कौन यह सोच सोच कर पुलिस भी काफी परेशान है। हैंडराईटिंग एक्सपर्ट के जरिए पुलिस संदेश लिखने वाले तक पहुंचने के प्रयास में जुटी ही थी,कि अब तलवार के नीचे चिट्ठी छोड़ने का नया मामला सामने आ गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी,है जिसके द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button