रायपुर: में 2 और कंटेनमेंट जोन हुई की घोषणा,1 एरिया से 3 सहित 4 कोरोना मरीज की पहचान
रायपुर। राजधानी में कोरोना का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। रोजाना नए इलाकों से कोरोना रोगियों की पहचान हो रही है। शहर में मिले 4 रोगियों में 3 की एक ही एरिया से और 1 रोगी की अलग एरिया से पहचान की गई है। जिला प्रशासन ने इन नए रोगियों की पहचान के बाद संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। बता दें कि नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत अरविंद नगर बैरन बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र में तीन कोरोना रोगी और हर्षित विहार फेस 3 कबीर नगर थाना कबीर नगर क्षेत्र में एक कोरोना रोगी की पहचान हुई है। इसके बाद दोनों ही कंटेनमेंट जोन की सीमाएं तय कर सील कर दी गई हैं। आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश या निकास के लिए केवल 1 द्वार होगा। इलाके की सभी दुकानें, आफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगें। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कंटेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर से पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा।
केस 1 : अरविंद नगर बैरन बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में, पश्चिम में अश्वनी दुबे का मकान, उत्तर में भगवान नायक का मकान,पूर्व में सीरा नायक का मकान और दक्षिण में बीरो छुरा का मकान शामिल है। आदेश की कॉपी देखने क्लिक करें…
केस 2 : हर्षित विहार फेस 3 कबीर नगर थाना कबीर नगर क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में, पश्चिम में गोस्वामी विला (हर्षित विहार) से निमार्णाधीन नया नहर रोड तक, पूर्व में गोस्वामी विला (हर्षित विहार) से बिट्टू शर्मा के पुराना फैक्ट्री परिसर तक,उत्तर में गोस्वामी विला (हर्षित विहार) से चित्रकोट परिसर (हाउसिंग बोर्ड) सामने रोड और दक्षिण में गोस्वामी विला (हर्षित विहार)से सरोना-उरकुरा बाईपास रेलवे ट्रैक के पहले तक शामिल है। आदेश की कॉपी देखने क्लिक करें..




