#Social
दुर्ग पुलिस को बड़ी मिली सफलता, सट्टा खाईवाल नितिश कुमार समेत 8 म्युल एकाउंट धारक गिरफ्तार

Durg. दुर्ग। सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुख्य सट्टा खाईवाल नितिश कुमार सहित 08 म्युल एकाउंट धारकों और खातों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक महिला को भी इस गिरोह से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी नितिश कुमार दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लोगों के बैंक खातों को 20,000 रुपए में खरीदकर उनका इस्तेमाल सट्टा कारोबार में कर रहा था। इन खातों के जरिए वह बड़े पैमाने पर अवैध पैसों का लेन-देन कर रहा था। खातों को डीटीडीसी कूरियर के माध्यम से मंगाया जाता था और इनका उपयोग म्युल एकाउंट के तौर पर होता था।



