बाबा साहेब के संविधान ने ही हमें जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा का अधिकार दिया: बृजमोहन अग्रवाल

समरसता भोज: जातिगत भेदभाव मिटाने की पहल
सांसद श्री अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा टिकरापारा स्थित बालक छात्रावास में आयोजित ‘समरसता भोज’ में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने युवाओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में एकता और समानता का संदेश देते हुए कहा कि , “आज भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती है और बाबासाहेब अंबेडकर जी ने पूरे देश में एकरूपता, समरूपता और समरसता का संदेश दिया था कि हमारे संविधान में कोई छोटा नहीं है, कोई बड़ा नहीं है, सब बराबर हैं और सबको एक वोट का अधिकार दिया था। और इसलिए आज भी कहीं न कहीं थोड़ा बहुत लोगों में भेदभाव या जातिगत भावना है, उसको दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया कि ‘समरसता भोज’ का आयोजन ऐसे स्थानों पर करेंगे और उसके माध्यम से एक समरसता का संदेश देंगे। और उसी के तहत आज यह टिकरापारा SC छात्रावास में हमारे भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में अर्पित सूर्यवंशी जी, उनके नेतृत्व में समरसता भोज का आयोजन किया गया और मेरा सौभाग्य है कि उसमें मुझे भी शामिल होने का अवसर मिला।”
प्रतिमा अनावरण: नई पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज
Source link



