इस बार बस्तर में प्रधानमंत्री की दीपावली, जवानों के बीच

बस्तर। PM Modi Bastar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ मनाएंगे। उनके एक्स पोस्ट के साझा अंश के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने रविवार, 8 नवंबर को अपने दौरे की जानकारी देते हुए लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं।”

जवानों के त्याग और बलिदान को किया नमन

 

– Advertisement –

Ad image

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बस्तर में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि जहां पहले नक्सली हिंसा का असर था, वहां अब विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा बलों के जवानों की सेवा, त्याग और बलिदान को नमन करने बस्तर जा रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी वीडियो संदेश में कहा था कि वह इस साल भी जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाने की अपनी परंपरा जारी रखेंगे।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button