गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी

रायपुर। GRAND NEWS : गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर असम के धुबरी साहिब से यात्रा आरंभ हुई थी, जो सरायपाली बसना होते हुए रायपुर पहुंची। रायपुर में छेरी खेड़ी होटल पंजाब बिस्ट्रो के पास यात्रा का सीएम साय, विधायक सुनील सोनी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, जगजीत सिंह खनूजा और जीएस भामरा, छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा, समेत सिख समाज के प्रमुखजन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुखजनों ने भव्य स्वागत किया, तत्पशचात यात्रा वीआईपी चौक पहुंची जहां स्वागत के लिए बनाए गए स्टेज से यात्रा का विराट स्वागत किया गया, उसके बाद यात्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव से गांधी उद्यान के पास फ़ूड लाइब्रेरी के पास स्वागत के बाद गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब, शंकर नगर चौक, गुरु तेग बहादुर उद्यान, घड़ी चौक से होकर शास्त्री चौक पहुंची जहां ग्रैंड ग्रुप द्वारा लगाए गए स्टेज में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, इस दौरान स. दिलेर सिंह होरा स. प्रितपाल सिंह होरा, छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट संघ के महासचिव तरणजीत सिंह होरा, कमलजीत सिंह होरा, स. सरबजीत सिंह होरा, गुरबीर सिंह होरा समेत होरा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि सिख समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। जब-जब देश पर किसी भी तरह की बात आई है, सिख समाज हमेशा ही आगे खड़ा नजर आया है। मुगल कालीन इतिहास की बात हो, अंग्रेजी हुकूमत की बात हो, या 1965, 1971 के युद्ध की बात हो, पड़ोसी मुल्क के छद्म युद्ध आक्रमण की बात हो, या कोरोना काल के समय की गई सेवा कार्य की बात देश की आबादी में भले सिख समाज 2% आता हो, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में सिख समाज की भागीदारी सदैव ही 100% रही है। इस गौरवशाली इतिहास की एक कड़ी सिख धर्म के नवमे गुरु गुरु तेग बहादुर जी हैं, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों की गुहार, धर्म की रक्षा की खातिर, तिलक-जनऊ की रक्षा की खातिर आतताई मुगल बादशाह औरंगजेब के धर्म-विरोधी नीतियों का विरोध किया। फलस्वरूप, गुरु तेग बहादुर जी को उनके तीन साथियों भाई सती दास, भाई मति दास, भाई दयाला जी सहित सैकड़ों अनुयायियों के साथ गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। दिल्ली के चांदनी चौक पर बंदी बनाकर गुरु तेग बहादुर के सम्मुख सैकड़ों अनुयायियों को शहीद किया गया। भाई सती दास, भाई मति दास और भाई दयाला जी को क्रूरता पूर्वक शहीद किया गया और फिर अंत में आतताई औरंगजेब के आदेश पर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश धड़ से अलग कर दिया गया। आज दिल्ली में चांदनी चौक में शीश गंज और रकाब गंज गुरुद्वारा इसी याद में शहीद स्थल पर बनाया गया है।

यात्रा मुख्य रूप से नगर कीर्तन के रूप में वीआईपी चौक राम मंदिर के पास से आरंभ हुई, जहां से खालसाई शान के साथ नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। शहीद शताब्दी नगर कीर्तन यात्रा, जो असम के धुबरी साहिब से आरंभ हुई थी, में दो बड़े ट्राला-नुमा बस सहित 20 वाहन शामिल हैं और 200 सेवकों का जत्था, पंज प्यारे और पवित्र ग्रंथ साहिब भी सम्मिलित हैं। एक बड़े ट्राले को कांच वाले पारदर्शी बस में परिवर्तित किया गया है, जिसमें ऐतिहासिक गुरुओं के समय के शस्त्र, जो मुगलों से युद्ध के दौरान प्रयोग किए जाते थे, सम्मिलित हैं।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर राजधानी में यात्रा के आगमन की भव्य स्वागत तैयारियां की गई हैं। लगभग 20 से अधिक स्थानों पर LED स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिसमें गुरु तेग बहादुर जी के इतिहास को दिखाया जाएगा। साथ ही यात्रा के पूरे मार्ग पर साउंड सिस्टम के माध्यम से गुरुवाणी कीर्तन की मधुर वाणी चलती रहेगी।

राजधानी रायपुर में नगर कीर्तन यात्रा के लिए 30 से अधिक स्थानों पर स्टेज बनाए गए हैं, जहां पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही अन्य समाज, व्यापारिक संगठन और राजनीतिक संगठनों द्वारा भी स्वागत किया गया।

यात्रा रायपुर के प्रमुख मार्गों :

तेलीबांधा मरीन ड्राइव, गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब, शंकर नगर चौक, गुरु तेग बहादुर उद्यान, घड़ी चौक, शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, राजकुमार कॉलेज, अनुपम गार्डन, साइंस कॉलेज, यूनिवर्सिटी—से होकर महोबाबाजार और टाटीबंध गुरुद्वारे पहुंची। रात्रि विश्राम पश्चात सुबह 21 सितंबर को यह दुर्ग-डोंगरगढ़ मार्ग से गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी।

यात्रा की आरंभिक तैयारी के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग और सिख समाज के प्रमुखजन काफी समय पूर्व से तैयारी में जुटे हुए थे। यात्रा जिन-जन स्थानों से गुजरेगी, उन स्थानों पर बैठके कर इसे अंतिम रूप दिया गया है।

 

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button