छोटे से गांव बरहेली से राष्ट्रीय मंच तक दामिनी सोनी का सफर, Miss Loreal India 2026 में बनीं फर्स्ट रनर-अप; कांकेर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

भानुप्रतापपुर। प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर साबित किया है छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे से गांव बरहेली की बेटी दामिनी सोनी ने। दामिनी ने राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता Miss Loreal India 2026 (Session-07) में प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम कर न केवल कांकेर जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

दुर्ग स्थित पृथ्वी प्लेस में ज़ील एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दामिनी ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और शानदार मंच प्रदर्शन के दम पर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। इस भव्य आयोजन में अभिनेता रुशाद राना और डॉ. अभिनीत गुप्ता सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को क्राउन और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता की मुख्य विजेता को पुरस्कार स्वरूप निःशुल्क थाईलैंड टूर प्रदान किया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

दामिनी सोनी, संजय सोनी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाना दामिनी की मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

*अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना*

दामिनी की सफलता की कहानी यहीं थमने वाली नहीं है। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना और वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करना है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला रखती हैं। बरहेली की गलियों से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची दामिनी सोनी की यह कामयाबी सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि कांकेर की मिट्टी से निकली प्रतिभा की राष्ट्रीय पहचान है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button