जेल प्रशासन और विधिक प्राधिकरण के समन्वय से सुरक्षित प्रसव

प्राधिकरण द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय-समय पर परामर्श कराया गया। गर्भावस्था से जुड़ी आवश्यक जांच, दवाइयों की उपलब्धता और विशेष चिकित्सकीय देखभाल की व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। इसके साथ ही जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर महिला बंदी को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया गया, जिससे गर्भस्थ शिशु और माता दोनों का समुचित पोषण सुनिश्चित हो सके। पूरी गर्भावस्था अवधि के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला बंदी को केवल चिकित्सकीय ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संबल भी प्रदान किया। उसे यह विश्वास दिलाया गया कि कानून और व्यवस्था के दायरे में रहते हुए उसके स्वास्थ्य, सम्मान और मातृत्व अधिकारों का पूर्ण संरक्षण किया जाएगा। इस मानवीय दृष्टिकोण से महिला बंदी में आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रही, जिसका सीधा प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला।
सक्सेस
स्टोरी यह स्पष्ट करती है कि अपराध की प्रकृति चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो, प्रत्येक व्यक्ति—विशेषकर गर्भवती महिला—को स्वास्थ्य, गरिमा और मातृत्व का अधिकार सुनिश्चित करना विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल दायित्व है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग का यह प्रयास न केवल विधिक व्यवस्था में मानवीय मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है कि न्याय के साथ-साथ करुणा और संवेदना भी समान रूप से आवश्यक हैं।Source link



