1 करोड़ से ज्यादा के जेवर बरामद, 15 लूटकांड का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा। ओडिशा के खोरधा जिले में पुलिस ने चोरी और लूट की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिले के बानपुर, बालूगांव, टांगी और नाचुनी थाना क्षेत्रों से जुड़े 15 लूट के मामलों के सिलसिले में की गई है।
खोरधा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तमदास ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
Source link


