20 लाख के चेकडैम निर्माण की खुली पोल

जांजगीर चांम्पा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम खोखरी में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बने चेकडैम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सात महीने पहले बने चेकडैम के टूटने के बाद जिला प्रशासन ने पांच अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कराई थी।

जांच में 5 फीट की जगह महज 2 फीट गहराई में बेस बनाए जाने और पानी के रिसाव जैसी कई खामियां सामने आईं। इसके बाद निर्माण सामग्री के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही गई और तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बावजूद अब तक जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

– Advertisement –

Ad image

ग्राम खोखरी में चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के इंतजार में है। पांच अधिकारियों की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें कई तकनीकी खामियां उजागर हुईं।

सवाल यह है कि जब जांच में लापरवाही सामने आ चुकी है, तो आखिर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सरकारी राशि की बर्बादी के मामले में दोषियों को जवाबदेह बनाया जाएगा, या फिर यह जांच भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button