आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट से BJP

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से अलग-अलग स्तर पर फीडबैक जुटाया जाएगा। प्रदेश की नई प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले दौरे में सरकार के कामकाज के साथ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। 25 और 26 अक्टूबर के इस प्रवास में सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी उनके साथ रहेंगे। दोनों दिनों के लिए कुल 12 बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है।

मंत्रियों की उपलब्धियों और योजनाओं की स्थिति पर चर्चा

– Advertisement –

Ad image

दौरे के दूसरे दिन यानी 26 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत प्रमुख रहेगी। सुबह 10 बजे भाजपा विधायकों से उनके क्षेत्रों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे सांसदों के साथ बैठक निर्धारित है।

दोपहर 12:30 बजे राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक होगी। इसमें मंत्रियों के कामकाज, उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सरकार और संगठन के बीच तालमेल भी चर्चा का विषय रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उनके साथ दोपहर 3 बजे बैठक रखी गई है। शाम 4:30 बजे विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद प्रस्तावित है।

जिला संगठन और पुराने नेताओं से भी लिया जाएगा फीडबैक

पहले दिन, 25 अक्टूबर को प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के संगठन पदाधिकारियों से बातचीत होगी। सुबह ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर बाद पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से राय ली जाएगी। पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद के बाद शाम 7 बजे भाजपा कोर ग्रुप की बैठक निर्धारित है। इस तरह मौजूदा नेतृत्व के साथ पार्टी के अनुभवी नेताओं का पक्ष भी समीक्षा में शामिल होगा।

ईरानी के पहले प्रवास को लेकर एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक स्वागत की तैयारी की गई है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की बाइक रैली के साथ रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के जुटने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button