घर में मिली मां और बेटे की लाश,

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में किराए के मकान में रहने वाली मां और बेटे की लाश मिली है। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली। कमरे का दरवाजा पिछले तीन से चार दिनों से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे में घुसे। अंदर मां-बेटे के शव मिले। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर की है।

– Advertisement –

Ad image

4 साल से किराए के मकान में रह रहे थे

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान जयजी देशमुख (52) और उनके बेटे हंसमुख देशमुख (25) के रूप में हुई है। दोनों दिलीप मंडल के मकान में पिछले करीब चार साल से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

– Advertisement –

Ad image

तीन-चार दिन से बंद था कमरा, बदबू आने पर हुआ खुलासा

पिछले तीन-चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

FSL टीम ने जुटाए सबूत, जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button