छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने शंकर घाट और

 

अम्बिकापुर । छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

– Advertisement –

Ad image

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ दोनों छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। शंकर घाट में कलेक्टर अजीत वसंत ने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाने, मुख्य मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन के लिए रूट निर्धारण, सुचारु यातायात और स्वास्थ्य टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने घुनघुट्टा घाट का भी निरीक्षण किया। यहां छठ पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग को लेकर चर्चा की गई। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और निगरानी के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों घाटों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button