21वीं अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वित्त मंत्री

60 टीमों के 700 से अधिक खिलाड़ियों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले, मंत्री ने सभी भाग लेने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की

छत्तीसगढ़। CG Sports News: 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और खेलमय वातावरण में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को बड़ी सौगात दी। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपने स्वेच्छानुदान से सभी भाग लेने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।

– Advertisement –

Ad image

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, सचिव हेम प्रकाश नायक, संयुक्त सचिव नितिन पाण्डेय सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 36 पुरुष एवं 24 महिला टीमों सहित कुल 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह आयोजन प्रदेश में वॉलीबॉल खेल को प्रोत्साहित करने, नई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

पहले दिन पुरुष वर्ग में रायपुर और कबीरधाम की शानदार जीत
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में रायपुर ने राजनांदगांव को 2-0 से पराजित किया। रायपुर कॉर्पोरेशन ने दुर्ग को 2-0 से हराया। बेमेतरा ने सुकमा को 2-1 से शिकस्त दी। चिरमिरी ने धमतरी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की, जबकि कबीरधाम ने कांकेर को 2-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग में दुर्ग, बेमेतरा और रायपुर का दबदबा
महिला वर्ग के मुकाबलों में दुर्ग ने कबीरधाम को 2-0 से हराया। बेमेतरा ने सूरजपुर को 2-0 से शिकस्त दी। SAI रायपुर ने बालोद को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पराजित किया। रायपुर ने BSP भिलाई को 2-0 से हराया, वहीं रायगढ़ ने सक्ती को 2-0 से मात दी।

प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आगामी दिनों में प्रदेश की श्रेष्ठ महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल टीमों के बीच खिताबी मुकाबले के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। मंत्री की आर्थिक सहायता की घोषणा ने प्रतियोगिता के उत्साह को और बढ़ा दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button