पीएम मोदी बोले…कुछ लोग समझते हैं, ‘संविधान उनकी जेब में है’
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि भारत में महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उनके अनुसार, अध्ययन में ग्रामीण इलाकों में गरीबी तेजी से घटने की बात भी बताई गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे किसान और खेतिहर मजदूर गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे हैं।
कृषि क्षेत्र की प्रगति पर मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की कृषि विकास दर चार प्रतिशत से ऊपर रही है। उन्होंने इसे आजादी के बाद पहला ऐसा दशक बताया, जिसमें कृषि क्षेत्र ने चार प्रतिशत से अधिक की औसत विकास दर हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर आए। समाचार कवरेज पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि एजेंडे और दांव-पेच में उलझे लोग देश की इस उपलब्धि को देख नहीं पाते। सम्मेलन में उन्होंने आयोजन के प्रयास के लिए इंडिया टुडे ग्रुप का अभिनंदन किया और सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं।
Source link



