#Social

BREAKING: रेस्टोरेंट में एनिवर्सरी पार्टी के दौरान चोरी, मामलें में जांच जारी


Etawah. इटावा। इटावा में एक दंपती की 25वीं शादी की सालगिरह के जश्न चोरी की वारदात हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चोर बैग चोरी करके बाहर जाता हुआ दिख रहा है। दरअसल, कैलाश गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम को सेलिब्रेशन कर रहे थे। फोटो सेशन के दौरान उनका बैग पीछे रखा गया था। इस बैग में एक पर्स था जिसमें सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद थे।
सोने की चेन कैलाश की मां का गिफ्ट थी। फोटो खिंचवाने के बाद जब बैग की तलाश की गई तो वह नहीं मिला। चोरी गए मोबाइल पर कॉल किया गया। पहले फोन की घंटी बजी, लेकिन कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दिए। एक युवक पर्स लेकर जाता हुआ कैमरे में कैद हुआ। थाना उपनिरीक्षक श्याम चौधरी के अनुसार पुलिस ने सभी थानों में नाकाबंदी करा दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button