विदेशी नेता द्वारा भारत के अपमान पर ताली

रायपुर – छत्तीसगढ़। RaipurNews: हाल ही में हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इटली के राजनेता और ‘पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स’ (PES) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक (Giacomo Filiбек) द्वारा भारत के लोकतंत्र पर दिए गए आपत्तिजनक बयानों और नारों ने देश की संप्रभुता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इससे भी अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जब एक विदेशी धरती का नेता भारत के खिलाफ यह सब कह रहा था, तब मंच पर मौजूद राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता ताली बजाकर इसका आनंद ले रहे थे।
यह घटना इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी ने सोची-समझी रणनीति के तहत देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करने के लिए ही इटली के इन नेताओं को भारत बुलाया था। घरेलू राजनीति में जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद, अब कांग्रेस पार्टी विदेशी ताकतों के कंधे पर बंदूक रखकर भारत की लोकतांत्रिक छवि को धूमिल करने की नीच राजनीति पर उतर आई है।

जब देश का मुख्य विपक्षी दल विदेशी मेहमानों द्वारा भारत की अखंडता और स्वाभिमान पर किए जा रहे प्रहार पर तालियां बजाए, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि उनके लिए देशहित से ऊपर उनकी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।
हम राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के इस राष्ट्र-विरोधी और शर्मनाक आचरण की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं। देशवासी भारत के सम्मान और स्वाभिमान पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या उसे प्रायोजित करने वाले आंतरिक चेहरों को कभी माफ नहीं करेंगे।
Source link



