गरियाबंद:- जंगल में शौच करने गए युवक पर भालू ने किया जान लेवा हमला, सर और जांघ को बुरी तरह नोचा, भाग कर युवक ने बचाई अपनी जान


गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिले में एक युवक पर भालू का जानलेवा हमला हुआ. अभी वह अस्पताल में भर्ती है. युवक जंगल में शौच करने गया था. तभी यह घटना घटी. घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर अस्पताल रेफर किया गया.
क्या है पूरा मामला: भालू के हमले में बुरी तरह घायल हुए युवक का नाम योगेंद्र ध्रुव है. गुरुवार की शाम में युवक कक्ष क्रमांक 1235 इलाके में शौच करने गया था तभी भालू वहां आ धमका और हमला कर दिया. भालू का हमला बेहद घातक था. किसी तरह से भालू के चंगुल से छूटकर युवक भागा और अपनी जान बचाई.
योगेंद्र ध्रुव पर जब भालू ने हमला किया तो, मौके पर कोई उसके साथ नहीं था इस दौरान योगेंद्र ने भालू के साथ लगभग 20 मिनट अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया. जिसके बाद योगेंद्र के संघर्ष के आगे आखिरकार भालू मौके से भाग खड़ा हुआ.
वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी कार से योगेंद्र को अस्पताल पहुंचाने का काम किया योगेंद्र को देवभोग अस्पताल लाया गया. यहां योगेंद्र का प्राथमिक इलाज किया गया. फिर उसे रायपुर अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत बेहद गंभीर थी

वन विभाग ने दिया मुआवजा:

भालू के हमले में घायल युवक योगेंद्र को धुर्वागुड़ी वन विभाग की तरफ से सहायता राशि दी गई है. वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुशील कुमार सागर ने बताया कि” युवक को नियमानुसार तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है. उसके बेहतर इलाज के लिए वन विभाग की ओर से हर तरह की मदद की जाएगी.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button