बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का खुलासा, 35 पौधों

कांकेर ,भानुप्रतापपुर। CG NEWS: कांकेर जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में “उजियारा” अभियान के तहत कोरर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़ी में गांजे की अवैध खेती करने वाले 66 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से गांजे के कुल 35 पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 1.690 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 76 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध “उजियारा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोरर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोरर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाड़ी की जांच की। इस दौरान वहां गांजे के कुल 35 पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। मामले में आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल सहित आरक्षक विनोद साहू, पंकज नेताम, प्रेम नेताम तथा महिला आरक्षक सेवती सोरी एवं सुभद्रा जूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Source link




