दूसरों की जान बचाने निकले सर्पमित्र पर करैत का

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाले एक सर्पमित्र को इस बार खुद सांप के हमले का शिकार होना पड़ा। चिंगराजपारा के लक्ष्मी चौक स्थित एक घर में घुसे जहरीले करैत सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र सूरज प्रधान को सांप ने डस लिया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि सूरज प्रधान अब तक तीसरी बार सर्पदंश का शिकार हुए हैं।

दरअसल, चिंगराजपारा के लक्ष्मी चौक स्थित एक घर में जहरीला करैत सांप घुस गया था। इसकी सूचना मिलने पर सर्पमित्र सूरज प्रधान सांप का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंचे। वे सांप को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक करैत ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद भी सूरज प्रधान ने हिम्मत नहीं दिखाई और करैत सांप को अपने साथ लेकर उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि सूरज प्रधान अब तक कई जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित कर चुके हैं, लेकिन इस बार दूसरों की जान बचाने की कोशिश में उनकी खुद की जान जोखिम में पड़ गई। खास बात यह है कि वे पहले भी दो बार सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं और यह तीसरी घटना है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि जहरीले सांपों का रेस्क्यू कितना जोखिम भरा काम है। ऐसे में प्रशिक्षित विशेषज्ञों और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के बिना सांपों को पकड़ने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल सर्पमित्र सूरज प्रधान का सिम्स में उपचार जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button